Breaking News

नियमितिकरण की मांग पर बोले CM : बैठकें हो चुकी हैं, डाटा मिलने पर करेंगे विचार

द सीजी न्यूज

प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को बजट में उम्मीद थी कि नियमितिकरण की घोषणा की जाएगी, लेकिन सीएम द्वारा बजट पेश किये जाने के बाद से बजट में किसी भी तरह का प्रावधान न करने से अनियमित कर्मचारी नाराज है। कर्मचारियों की नाराजगी और आंदोलन करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सभी विभागों से जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने पर फैसला किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर से दंतेवाड़ा रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया को जवाब देते हुए कहा – हम किसी को आंदोलन करने से नहीं रोकते, मगर इस बार सत्र में सवाल उठा है। पिछले सत्रों में सवाल उठाए गए थे अनियमित कर्मचारियों के बारे में। अभी तक विभिन्न विभागों से संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियों के लिए समिति बनी है। इस संबंध में बैठकें हो चुकी है। जानकारी मांगी गई है। अभी तक 24 विभागों की जानकारी आई है। करीब 22 विभागों से जानकारी नहीं आई है। पूछा गया है कि कर्मचारी की किस कैटेगरी में भर्ती हुई है? क्या पद है ? आक्षण का पालन किया गया है या नही ? ऐसे सभी बिंदुओं का पूरा डाटा जब तक नहीं आएगा, तो इसमें विचार कैसे किया जा सकता है, जब पूरी जानकारी आएगी तो विचार करेंगे।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!