Breaking News

हज 2023 : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी : अब 20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन – मोहम्मद असलम खान

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज प्रेस बयान जारी कर बताया है कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 4 से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2023 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित थी। अब हज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक तय की गई है। आवेदकों के पास 20 मार्च 2023 या उससे पूर्व जारी किया हुआ और 3 फरवरी 2024 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646  पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!