Breaking News

शहर के तालाबों और बोर का जलस्तर लगातार कम हो रहा : सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कर बांध से छोड़ें पानी – वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गर्मी को देखते हुए विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और सिंचाई विभाग के एसई से चर्चा करते हुए निस्तारी तालाबों को भरने का काम शुरू करने कहा है। वोरा ने कहा कि तालाबों का जलस्तर गिरने के साथ ही बोर में भी वाटर लेवल लगातार कम हो रहा है।  ग्रीष्म ऋतु में जल संकट न होने देने के लिए सभी नहरों की सफाई का काम तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। नहरों की सफाई के बाद खरखरा व तांदुला से पानी छोड़ने का काम किया जाए।

विधायक अरुण वोरा ने आज शहर में जलसंकट का समाधान करने जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता से चर्चा की  

वोरा ने कहा कि कई वार्डों में लोग तालाबों में ही निस्तारी करते हैं। गर्मी शुरूु होते ही शहर के 24 तालाबों का जलस्तर निरन्तर कम होने लगा है। तालाबों के आसपास रहने वाले लोगों के सामने निस्तारी का संकट शुरू होने लगा है। तालाबों का जलस्तर बेहतर रखना जरूरी है। इसके अलावा शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में भी भरपूर पानी भरा रखने की व्यवस्था जरूरी है। यहां का वाटर लेवल प्रतिदिन कम हो रहा है। बोरसी, दीपक नगर, कातुलबोड, पोटिया सहित अधिकांश तालाबो में गंदगी का आलम है।

इन तालाबों की सफाई जरूरी है। वोरा ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी गर्मी बढ़ने से पहले ही नहरों में जमा कचरे की सफाई कराएं। यहां रिपेयरिंग का काम भी पूरा किया जाए और नहर की टूट फूट और लीकेज को भी सुधारा जाए, ताकि बांध से छोड़ा गया पानी शहर के सभी तालाबों में आसानी से भरा जा सके। वोरा ने डीएमएफ़ फंड से सूखाग्रस्त एरिया में बोर खनन कराने कहा है। वोरा ने कहा कि निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारी ऑफिस से बाहर निकलकर जलसंकटग्रस्त वार्ड की मनिटरिंग करें, ताकि नल का प्रेशर कम न हो और पानी न आने की शिकायत का निराकरण जल्द किया जा सके।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!