द सीजी न्यूज
गुवाहाटी आसाम में आयोजित 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में छ.ग. राज्य के प्रथम खेल एकेडमी खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलीट मास्टर अमित कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। वे इण्डोनेशिया में जुलाई में आयोजित यूथ एशिया चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए 10 किलोमीटर पैदल चाल में भारतीय दल के कैम्प के लिए क्वालीफायर बेंच मार्क से पहले पहुंचकर क्वालीफाई किया है। अमित कुमार ने प्रतियोगिता में 10 कि.मी. की दूरी 44ः53.56 में तय किया।
अमित कुमार छ.ग. के पहले एथलीट है, जो इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई हुए है।बहतराई स्थित छ.ग. की प्रथम खेल अकादमी में हॉकी, एथलेटिक्स और आर्चरी का आवासीय खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर लगभग 100 से ज्यादा महिला/पुरूष खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, प्रशिक्षण के उच्च मानकों को संचालित करने वाली टीम की नियुक्ति की गई है। एथलेटिक्स प्रशिक्षण के लिए कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जे.एस भाटिया की निगरानी में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
खिलाड़ियों के उच्च प्रदर्शन के लिए हाई परफामेंस मैनेजर लगातार उनके फिटनेस, स्वास्थ्य, आहार की जानकारी और जरूरतों का मूल्यांकन कर खिलाड़ियों को उच्च प्रदर्शन की ओर दिन प्रतिदिन ध्यान दे रहे हैं। लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन और आवश्यकताओं की पूर्ति खेल एवं युवा कल्याण विभाग कर रहा है। इस उपलब्धि पर छ.ग. खेल युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव ओर खेल संचालक व सहायक संचालक बिलासपुर एवम सेंटर के परफामेंस मैनेजर ने शुभकामनाएं प्रेेषित की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
