Breaking News

1.55 करोड़ से दीपक नगर में बना सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय : विधायक वोरा ने किया निरीक्षण

  • समाज के हर वर्ग के बच्चों को समान रूप से मिलेगा लाभ : वोरा

द सीजी न्यूज

दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का निर्माणाधीन भवन गुणवत्तापूर्वक और तय समयावधि में लगभग पूरा कर लिया गया है। आने वाले नए सत्र में बच्चों को पढऩे के लिए भवन की कमी नहीं होगी। वर्तमान में पुरानी बिल्डिंग का रेनोवेशन और पांच कमरे व फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बॉयोलॉजी के तीन लैब, बाउण्ड्रीवाल और सांस्कृतिक मंच व खेल मैदान 1.55 करोड़ की राशि से सर्वसुविधायुक्त सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज निर्माणाधीन बिल्डिंग का जायजा लिया। शिक्षा स्टाफ़ व छात्र-छात्राओं से विस्तार से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश और मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूल की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। परीक्षा के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं को वोरा ने शुभकामनाएं दीं और बेहतर रिजल्ट लाने प्रेरित किया।

दीपक नगर में 950 छात्र-छात्राएं क्लास रूम की कमी से अध्यापन कार्य में काफी दिक्कतें हो रही थी, जिसे समयावधि में भवन निर्माण कर हर वर्ग के बच्चों को समान रूप से शिक्षा हासिल करने का मौका मिल रहा है। लगातार आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क बेहतर शिक्षा प्रारंभ होने से एडमिशन की होड़ मची हुई है। पटरीपार तितुरडीह में भी आत्मानंद स्कूल की सौगात शीघ्र मिलेगी। इस कार्य के लिए निविदा जारी हो चुकी है। जेआरडी शासकीय स्कूल भवन का रेनोवेशन करने 1.86 करोड़ व आदर्श कन्या स्कूल में छात्राओं की सुविधाओं के लिए 26 लाख रुपए का कार्य भी तेजी से पूर्ण होने जा रहा है और नए आंगनबाडिय़ो भवन को भी आत्मानंद स्कूल मॉडल पर बनाया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा निगम क्षेत्र की जर्जर स्कूलों के रेनोवेशन के लिए 2 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस राशि से शहर के बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण में शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। आज वोरा के स्कूल निरीक्षण के दौरान पार्षद मीना सिंह, नरेश तेजवानी, राजेश शर्मा, प्राचार्य सेफाली सोनी, नगर निगम के सहायक अभियंता वी.पी मिश्रा, श्वेता महलवार, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व अन्य स्टाफ़ उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!