द सीजी न्यूज
दुर्ग / सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 अप्रैल के बाद होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में बुलाया जाएगा। इस साल की सेना भर्ती के लिए पहला और आखरी ऑनलाइन पंजीकरण का मौका है। आकांक्षी उम्मीदवार www.joinnindianarmynic.in की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इंडियन आर्मी की वेबसाइट खुली रहेगी। एक डेस्क भी स्थापित किया गया है। पंजीकरण प्रश्नों के लिए, उम्मीदवार wm.joinindianarmy@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन सीईई पश्नों के लिए वे jiahelpdesk2023@gmail.com पर ईमेल और मोबाइल नंबर 7996157222 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और किसी भी समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771.2965213 पर संपर्क करें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal