Breaking News

”गांधी जरूरी क्यों..?” : 19 को भिलाई में सिविल सोसाइटी का आयोजन : प्रख्यात लेखक अशोक कुमार पांडेय देंगे गांधी से जुड़े सवालों के जवाब

  • कला मंदिर में होगा वैचारिक सत्र, श्रोता वर्ग पूछ पाएंगे महात्मा गांधी से जुड़े सवाल

द सीजी न्यूज

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई-दुर्ग में निवासरत जागरूक नागरिकों के प्रतिनिधि संगठन सिविल सोसाइटी दुर्ग-भिलाई की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित एक वैचारिक सत्र ”गांधी जरूरी क्यों..?” का आयोजन आगामी रविवार 19 मार्च को शाम 4 बजे से सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में होने जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रख्यात लेखक अशोक कुमार पांडेय ( नई दिल्ली ) मुख्य वक्ता होंगे। उनके उद्बोधन के  बाद प्रश्नोत्तर सत्र होगा, जिसमें युवा विद्यार्थियों व उपस्थित अन्य दर्शकों को महात्मा गांधी और उनके कालखंड से जुड़े हर तरह के प्रश्न पूछने का अवसर दिया जाएगा। जिनका जवाब लेखक अशोक कुमार पांडेय देंगे।

आयोजन समिति से जुड़े विश्वरतन सिन्हा, के ज्योति, फैजान खान और मनीष बड़बंधा ने बताया कि इस वैचारिक कार्यक्रम के पीछे हमारा मकसद है कि सोशल मीडिया के इस दौर में भ्रामक व फर्जी सूचनाओं के प्रसार के विरुद्ध युवाओं में महात्मा गांधी से जुड़े तथ्यों को प्रमाणिक ढंग से रख सकें और युवा भी महात्मा गांधी के संदर्भ में अपनी एक समझ विकसित कर सकें। सिविल सोसाइटी की तरफ से आयोजकों ने नागरिकों विशेषकर बौद्धिक जगत व युवा विद्यार्थियों से उपस्थिति की अपील की है। आयोजन से संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

संपर्क : विश्व रत्न सिन्हा 7772992555, के ज्योति 8370007160, फैजान खान 7974774852, मनीष बड़बंधा-+91 98935 40413

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!