Breaking News

दुर्ग में मिले 4 कोविड मरीज : संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में किया गया सर्वे : सावधानी बरतने की अपील

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले में आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद 4 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी, आईडीएसपी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे और जिला एपिडेमोलॉजिस्ट रितीका सोनवानी व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में 25 मार्च को सर्वे किया गया। कोविड मरीजों में 20 से 70 वर्ष के तीन महिला और एक पुरूष शामिल हैं। सभी मरीज दुर्ग जिले के मीलपारा, सेक्टर-10 भिलाई, ननकट्ठी और बोरसीभाठा के निवासी हैं।

इनमें से 1 की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है व अन्य 3 व्यक्तियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। ट्रेवल हिस्ट्री वाले में कोविड संबंधी लक्षण है जबकि अन्य 3 व्यक्तियों में लक्षण नहीं है। बोरसीभाठा, ननकट्ठी और मीलपारा निवासी द्वारा 24 मार्च को जाँच कराया गया था जिसमें आरटीपीसीआर पॉजिटिव मिला।

वर्तमान में तीनों मरीज होम आईसोलेशन में घर पर ही चिकित्सकीय उपचार ले रहे है। इनका कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड संबंधी अन्य लक्षण नहीं है। एक पॉजिटिव व्यक्ति सेक्टर-10 भिलाई निवासी की जाँच सर्दी, खाँसी की तकलीफ की वजह से कराई गई। इनकी दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री है। वे सात दिन पहले भिलाई पहुँचे। वर्तमान में होम आईसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सभी मरीजों का कान्टेक्ट सर्वेलेंस किया जा चुका है और घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहें मरीजों को दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं। सभी मरीजों के प्रायमरी कान्टेक्ट की जानकारी ली गयी, जिससे पता चला कि कोई भी कोविड संबंधित लक्षण उनमें नहीं है। संक्रमित मरीज व उनके घर के आस-पास सर्दी, खांसी व आई.एल.आई. हेतु स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सर्वे किया गया और सैम्पलिंग किया गया। आम जनता में जन जागरूकता की सलाह दी गई है। आपस में उचित दूरी रखने, सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखने और अपनी आँख, नाक व मुँह को बेवजह छूने से बचने की सलाह दी गई है। हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से धोने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने कहा गया है। कोविड से संकमित मरीजों का जिनोमिक सिक्वेंसिग हेतु सैम्पल एम्स रायपुर भेजा जा रहा है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!