Breaking News

मेरा नाम सावरकर नहीं … मेरा नाम गांधी है … गांधी किसी से माफी नहीं मांगता … : राहुल गांधी

  • मोदी और अडाणी पर सवाल पूछता रहूंगा, सांसदी छीनकर डरा नहीं सकते

द सीजी न्यूज

— ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है …’, राहुल के इस बयान से जुड़े मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे राहुल को 2 साल की सजा सुनाई।
— 27 मिनट बाद जमानत दे दी।
— सजा के 26 घंटे बाद शुक्रवार को उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई।
— 23 घंटे बाद आज शनिवार को राहुल, प्रियंका के साथ कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और 28 मिनट तक मीडिया से बातचीत की।

राहुल ने मीडिया से बातचीत की शुरूआत करते हुए कहा कि – हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है … अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है ? जब उनसे पूछा गया कि क्या वे माफी मांगेंगे? राहुल ने कहा कि वे सावरकर नहीं है, गांधी हैं, माफी नहीं मांगेंगे। 

राहुल से जब सवाल किया गया कि वे केंद्र सरकार के टारगेट पर हैं। पूरी मशीनरी उनके खिलाफ है। ऐसे में उनके सामने रास्ता क्या है? राहुल ने कहा कि वे सच्चाई को देखते हैं। और किसी चीज में रुचि नहीं है। ये बात उनके खून में है। वे और कोई रास्ता निकाल ही नहीं सकते। यही मेरी तपस्या है। इसे वे करते जाएंगे। चाहे उन्हें डिस्क्वालिफाई करें। मारें-पीटें। चाहे जेल में डालें। कोई फर्क नहीं पड़ता। इस देश ने उन्हें सब कुछ दिया है।

राहुल ने कहा – हमने अडाणी जी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपए आते हुए देखे हैं। कोई नहीं जानता कि वो पैसा किसका है। वो अडाणी जी का पैसा नहीं हो सकता। वो ऐसा पैसा जेनरेट नहीं करते। वो पैसा किसी से तो आया है। ये ओबीसी, डिस्क्वालिफिकेशन, एंटी नेशनल ये सब पीएम की घबराहट से ध्यान हटाने के लिए है। हम मोदी जी के साथ अडाणी जी के रिश्ते को एक्सपोज करके रहेंगे।

एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि – मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। मैंने संसद में कहा कि मुझे बोलने दीजिए। दो बार चिट्ठी लिखी। तीसरी बार खुद स्पीकर से मिलने गया कि आप मुझे बोलने दीजिए। आप लोकतंत्र के रक्षक हैं। उन्होंने मुस्कुरा कर कहा कि भैया मैं तो नहीं कर सकता। आप नहीं कर सकते तो कौन कर सकता है। मेरा पॉइंट है कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। इस देश में जो हमारे दिल में है, वो हम बोल नहीं सकते हैं। संस्थानों पर हमला हो रहा है। उसका मैकेनिज्म मोदी जी और अडाणी जी का रिश्ता है। आप अडाणी जी को इसलिए बचा रहे हो क्योंकि आप ही अडाणी हो।

राहुल गांधी ने कहा कि वे सभी विपक्षी दलों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इस मामले में हमारा सपोर्ट किया। हम सब मिलकर काम करेंगे।राहुल ने आगे कहा कि चाहे मुझे रद्द की गई सदस्यता वापस मिले, ना मिले, मैं अपना काम करूंगा। अगर ये मुझे स्थायी रूप से डिसक्वालिफाई कर दें, तो भी मैं अपना काम करूंगा। मैं संसद के अंदर रहूं या बाहर, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे अपनी तपस्या करनी है, वो मैं करके दिखाऊंगा।

राहुल से जब सवाल किया गया कि दो सीएम (भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ) आपके साथ बैठे हैं, उनका भी अडाणी जी से रिश्ता है। इन अडाणी के साथ जिन स्टेट में बिजनेस चल रहा है, क्या वो बिजनेस रोका जाएगा ? राहुल ने कहा कि 20 हजार करोड़ रुपए अडाणी जी की शैल कंपनियों में कहां से आए। आप जांच कीजिए, अगर बात निकली कि ये हमारे सीएम का पैसा है तो उन्हें जेल में डाल दीजिए। अगर बात निकली कि किसी और का पैसा है तो उसको जेल में डालिए।

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने ये जो पैनिक रिएक्शन किया है। इससे विपक्ष को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। ये इन्होंने हमें हथियार पकड़ा दिया है। मोदी जी पैनिक में आ गए कि बात निकल जाएगी कि ये 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं। वो डर गए हैं, घबरा गए। ये पूरा सीक्वेंस इन्होंने शुरू कर दिया।

जनता के दिमाग में ये सवाल आ गया है। जनता जानती है कि अडाणी एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। अब जनता के दिमाग में ये सवाल उठा है कि हिंदुस्तान का पीएम एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्यों बचा रहा है। बीजेपी के लोगों ने कहा कि अडाणी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है। इनके लिए देश अडाणी है और अडाणी देश है।

जब राहुल से पूछा गया कि सदस्यता जाने के बाद अब उनका अगला कदम क्या होगा? राहुल ने कहा कि वे सिर्फ एक कदम उठाएंगे। वो कदम होगा देश में सच के लिए लड़ना और देश के डेमोक्रेटिक नेचर को बचाना। इसके लिए मुझे जो भी करना पड़े, मैं करूंगा। देश के लोगों को मिस्टर अडाणी जैसे लोगों की सच्चाई बताऊंगा। अडाणी जी पीएम के साथ अपने रिश्ते का फायदा उठा रहे हैं। 

राहुल से सवाल किया गया कि वे शहीदों के परिवार से आते हैं। उनकी दादी भी डिस्क्वालिफाई हुईं। जनता के बीच गईं और सत्ता में वापस आ गईं। आज के दौर में भी राहुल डिस्क्वालिफाई हो गए हैं। वे वापसी फिर से कैसे करेंगे ? भारत जोड़ो यात्रा में साढ़े चार महीने जनता के बीच रहा। ये मेरा काम है और करता जाऊंगा। आज के हिंदुस्तान में विपक्षी पार्टियों के पास एक ही रास्ता है। जनता के बीच में जाने का रास्ता।राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में मेरी कोई भी स्पीच देख लीजिए। मैं वहां कह रहा हूं कि सब समाज एक है। सबको एक साथ चलना चाहिए। भाई चारा होना चाहिए। नफरत, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये OBC का मामला नहीं है, ये नरेंद्र मोदी जी और अडाणी जी के रिश्ते का मामला है। 20 हजार करोड़ रुपए, जो अडाणी जी को पता नहीं, कहां से मिले। उसके बारे में मैं सवाल पूछ रहा हूं। उसका जवाब चाहिए। भाजपा ध्यान को भटकाने की कोशिश करती है। कभी OBC की बात करेगी, कभी विदेश में दिए बयान की बात करेगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!