द सीजी न्यूज
केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार छापेमारी के मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को फिर बड़ा हमला बोलतो हुए कहा कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा छापेमारी की है। कांग्रेस महाधिवेशन से पहले छापे मारे गए थे, उसके बाद से अब तक 20 छापे और पड़ चुके हैं। लगातार शिकायतें मिल रही है कि ईडी के अधिकारी अपने दफ्तर में लोगों को बुलाकर मारपीट कर रहे हैं। बयानों में जबर्दस्ती साइन करवा रहे हैं। इतने छापे मारे गए हैं, लेकिन ये अधिकारी क्यों नहीं बताते कि कितना पैसा मिला? कितनी अनुपातहीन संपत्ति जब्त की गई ?
दुर्ग जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। लेकिन, ईडी को जो अधिकार मिला है, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। छापे के दौरान ईडी के अफसर मारपीट कर जबरदस्ती दस्तखत करवा रहे हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत की है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है।
सीएम ने कहा एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी के समय गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को ही बेरोजगारी भत्ता मिलता था। हमारी सरकार ने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने से नियुक्ति और एडमिशन में परेशानी हो रही है। भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर जारी किए गए वीडियो पर उन्होंने कहा कि चिटफंड घोटाला भाजपा की सरकार में हुआ था, इसका सीधा मतलब है कि चिटफंड फ्राॅड में वे खुद भी लिप्त हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
