Breaking News

75 लाख से होगा ग्रंथालय और आईटीआई का मेंटेनेंस : लाइब्रेरी में रीडिंग रूम भी बनेगा : वोरा ने किया भूमिपूजन

  • पाठकों को सर्वसुविधायुक्त लायब्रेरी की सुविधा मिलेगी : आईटीआई में सुविधाएं बढ़ने से युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा की बेहतर ट्रेनिंग : वोरा

द सीजी न्यूज

भूमिपूजन से पहले आईटीआई के जर्जर हिस्सों का अवलोकन करते हुए विधायक अरुण वोरा

दुर्ग शहर में हिन्दी भवन के सामने जिला ग्रंथालय भवन का जीर्णोद्धार 35 लाख की लागत से किया जाएगा। इसी तरह पुलगांव आईटीआई के पुराने भवन का रेनोवेशन कार्य 40 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इन दोनों कार्यों के लिए विधायक अरुण वोरा ने भूमिपूजन किया। वोरा ने कहा कि इन कार्यों से शहरवासियों को शानदार लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही आईटीआई में औद्योगिक प्रशिक्षण लेने में युवाओं को सुविधा मिलेगी।

वोरा ने बताया कि शहर के सबसे पुराने लाइब्रेरी जिला ग्रंथालय में 19 लाख की लागत से रीडिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। बिल्डिंग उन्नयन कार्य के लिए 16 लाख के कार्य कराए जाएंगे। कुल 35 लाख के कार्य किये जाएंगे। इसी तरह आईटीआई पुलगांव में वर्षों पुराने भवन का रिनोवेशन कार्य 40 लाख की लागत से किया जाएगा।

आईटीआई के स्टॉफ ने बताया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई ) का शिलान्यास वर्ष 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के हाथों हुआ था। यहां से ट्रेनिंग प्राप्त कर सैकड़ो युवाओं को रोजगार मिला। वर्तमान में 500 युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। निर्माण के करीब 38 साल बाद बिल्डिंग की हालत जर्जर हो गई है। क्लास रूम में दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

वोरा ने बताया कि कुछ दिनों पहले जलभराव होने से यहां 8 अजगर निकले, जिससे छात्र भयभीत हैं। वोरा ने इसकी जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री को दी जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 40 लाख रुपए की स्वीकृति दी। वोरा ने यहां शीघ्र फ्लोर मरम्मत, नाली निर्माण, व्हीकल शेड निर्माण हेतु 70.27 लाख की राशि की मांग है। शासन से  जारी कराने के बाद यह कार्य शीघ्र कराया जाएगा।

विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के लिए निगम क्षेत्र में करोड़ों की राशि जारी की गई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, जेआरडी स्कूल व अन्य स्कूलों का कार्य जारी है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किये जा रहे हैं। आज भूमिपूजन के दौरान प्राचार्य अनिल कुमार टेम्भेकर, राजेश शर्मा व प्रशिक्षण संस्था के सैकड़ों छात्र-छात्राएं व स्टाफ मौजूद थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!