द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेढ़ा के कुलदीप विश्वकर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। कुलदीप के खिलाफ कल देर रात एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पिनकापार निवासी प्रार्थी गौचंद और धनडोंगरी निवासी गुलाब, बेलदार, बेदूराम, सेवाराम, शत्रुहन, पीलूराम व पिनकापार निवासी मुकुंद, नंदकुमार, दयालाल व मुड़पार निवासी गणपत, मेढ़ा निवासी रतन, धनडोंगरी निवासी धुनु, धनडोंगरी निवासी शत्रुहन कंवर, धनडोंगरी निवासी सालिक कुमार द्वारा थाना डोंगरगढ़ में देर रात शिकायत करने पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित मेढ़ा के कुलदीप विश्वकर्मा के विरूद्ध धोखाधड़ी के मामले में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 और 409 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किसानों को फर्जी तरीके से ऋण वितरण में 53 लाख 63 हजार 221 रूपए किसानों से ऋण वसूली करना बताया जा रहा है। किसानों द्वारा थाने मे बयान दर्ज कराया गया है कि यह ऋण उन्होंने लिया ही नहीं है ।
मृतक कृषक पुत्र आनंद राम कंवर के पिता भागीरथी कंवर समिति कार्यक्षेत्र के ग्राम खल्लारी के निवासी हैं। इनके द्वारा भी समिति से ऋण लिया जाता रहा है। इस किसान ने वर्ष 2020 में समिति से 2 लाख 50 हजार रूपए ऋण लिया था। वसूली के लिए समिति अथवा बैंक शाखा द्वारा कोई मांगपत्र जारी नहीं किया गया था। समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था कि ऋण वसूली की प्रताडऩा से किसान द्वारा आत्महत्या की गई है। जबकि वसूली हेतु कोई प्रताडऩा समिति अथवा बैंक शाखा द्वारा नहीं किया गया। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए थाना डोंगरगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
आरोपी कुलदीप विश्वकर्मा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच की गई। जांच में दोषी पाये जाने पर 12 अप्रैल 2023 को समिति के कर्मचारी सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। समिति प्रबंधक द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच के लिए सहकारिता विभाग द्वारा विशेष अंकेक्षण कार्य किया जा रहा है। अंकेक्षण प्रतिवेदन में गड़बड़ी पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल थाना डोंगरगढ़ में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। समिति कार्यक्षेत्र के अन्य किसान जिनके साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी हुई हो तो वे थाना डोंगरगढ़ में जाकर अपनी शिकायत लिखवा सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal