Breaking News

पीएम मोदी की नकल करना कॉमेडियन श्याम रंगीला को भारी पड़ा : वन विभाग ने भेजा नोटिस : 11 हजार रुपए जुर्माना वसूला

  • नीलगाय को खाद्य पदार्थ खिलाने के कारण भेजा गया नोटिस

द सीजी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे कई लोगों की मिमिक्री कर सुर्खियां बटोरने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला नई मुश्किलों में घिर गए। राजस्थान में वन विभाग ने रंगीला को नोटिस थमाया। उनसे 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। उन्हें वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस थमाई गई थी।


गौरतलब है कि हाल ही में श्याम रंगीला ने पीएम मोदी के गेटअप में जयपुर के झालाना जंगल में जाकर नीलगाय को खाना खिलाया। उसका वीडियो भी वायरल कर दिया था। इसके बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें नोटिस दिया गया। जंगली जानवरों को खाने की कोई चीज देना वन अधिनियम 1953 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जंगली जानवरों को खाद्य पदार्थ खिलाने से उनकी जान को खतरा हो जाता है।

अफसरों ने कहा कि “श्याम रंगीला ने 13 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर झालाना लेपर्ड रिजर्व का वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में वो जंगल में गाड़ी से नीचे उतरकर अपने हाथ से एक नीलगाय को कुछ खिलाते हुए नजर आए। जंगली जानवरों को कुछ भी खिलाना वन अधिनियम 1953 व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन है। वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ खिलाने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। उनकी जान को खतरा हो जाता है.” ऐसा नहीं करने के लिए जंगल में बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी श्याम रंगीला ने नियमों का उल्लंघन किया।

PM मोदी के गेटअप में गए थे  जंगल

कुछ दिनों पहले टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के मुदुमलाई और बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे पर गए थे। उन्होंने यूनीक गेटअप में जंगल सफारी का आनंद उठाया था। प्रधानमंत्री मोदी की सफारी की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो टोपी, चश्मा इत्यादि पहने नजर आए थे। श्याम रंगीला भी हूबहू पीएम नरेंद्र मोदी के गेटअप में जंगल गए थे। उनका ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!