द सीजी न्यूज
दुर्ग/ आज शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 30 में मान होटल के पास डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि अच्छी सड़कों का निर्माण होने पर बाजार आने-जाने वालों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश के मौके पर भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वार्डवासी विगत कई दिनों से इंदिरा मार्केट कुआँ चौक से होटल मान होते हुए चंडी मंदिर रोड के संधारण कार्य की लगातार मांग कर रहें थे। 18 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य होने पर आम जनो को आने-जाने में सुविधा होगी।राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर एमआईसी सदस्य व वार्ड 30 के पार्षद भोला महोबिया, संजय कोहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद फतेहसिंह भाटिया, मनदीप सिंह भाटिया, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, जीवनदीप समिति के सदस्य प्रशांत डोनगांवकर, कांग्रेस नेत्री सरिता ताम्रकार, उपअभियंता करण यादव के अलावा नागरिक मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
