द सीजी न्यूज
रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ और अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले मलबे के उचित प्रबंधन के लिए सी एंड डी प्लांट का निर्माण किया गया है। यहां पर मलबों की प्रोसेसिंग कर पेवर ब्लॉक, टाइल्स, ड्रेन कवर इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। सी एंड डी प्लांट के जरिए मलबों के उचित प्रबंधन से वायु की गुणवत्ता, नालों के प्रवाह में अवरोध और तालाबों के जल संचयन की क्षमता में कमी आने जैसी समस्याएं कम होगी।

जरवाय के सीएंडडी प्लांट में पेवर ब्लॉक संयंत्र निर्माण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां काम करने वाली अटारी गांव की आरती डहरे से पूछा कि प्रतिदिन कितनी आमदनी होती है ? आरती ने बताया कि प्रतिदिन 200 रुपये कमा लेती हूं। आरती ने बताया कि प्रतिदिन यहां पर 2500 पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जाता है। आरती ने मुख्यमंत्री से कहा कि यह पहल रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal