Breaking News

ब्रेकिंग : वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ने दिया इस्तीफा

द सीजी न्यूज

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साय ने इस संबंध में राज्‍य के भाजपा अध्‍यक्ष अरुण साव को एक पत्र भी लिखा है। उन्‍होंने पत्र में भाजपा की प्राथमिक सदस्‍यता और सभी पदों से इस्‍तीफा देने की बात कही है। साय ने पत्र में लिखा है कि उन्‍हें पार्टी ने जिन महत्‍वपूर्ण पदों की जिम्‍मेदारी सौंपी, उसे उन्‍होंने पूरे समर्पण और कर्तव्‍य परायणता के साथ निभाया है।

साय ने यह भी लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में उनकी छव‍ि धूमिल करने के उद्देश्‍य से उनके विरुद्ध उनकी ही पार्टी के राजनीतिक प्रत‍िद्वंद्वियों द्वारा षड्यंत्र , मिथ्‍या आरोप और अन्‍य गति‍व‍िध‍ियों द्वारा लगातार उनकी गर‍िमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। इससे वे अत्‍यंत आहत महसूस कर रहे हैं।

साय ने लिखा है कि बहुत गहराई से विचार करने के बाद वे भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्‍यता और सभी पदों से इस्‍तीफा दे रहे हैं। साय तीन बार विधायक और तीन बार संसद सदस्‍य रह चुके हैं। अविभावित मध्‍य प्रदेश में वे प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। साथ ही वे छत्‍तीसगढ़ भाजपा के अध्‍यक्ष और राज्‍य सभा सदस्‍य भी रह चुके हैं।

 

 

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!