Breaking News

सीएम भूपेश बघेल बोले : बजरंगबली के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी BJP की हो रही हार …’

द सीजी न्यूज

कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट आने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। बिलासपुर रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपैड पर सीएम ने कांग्रेसियों और पत्रकारों को मिठाई खिलाई। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीच दरअसल पीएम मोदी की हार है।

भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव नतीजे उम्मीद के अनुकूल आए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद को सामने रखकर वोट मांगा था। ये हार मोदी की हार है। बीजेपी ये पहले से जान चुकी थी, इसी कारण मीडिया में मोदी जी की जगह जेपी नड्डा की फोटो लगाई गई। उसे समय समझ आ गया था और बीजेपी अपनी हार स्वीकार कर चुकी थी।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को पदयात्रा में ही समझ आ गया था कि बीजेपी के महंगाई बेरोजगारी और 40 प्रतिशत के कमीशन से लोग परेशान हो चुके है। कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ी है। अब छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाला है। उनके (बीजेपी) पास कोई मुद्दा नहीं है। उनके साथ किसान, मजदूर और आदिवासी नहीं है। कोई वर्ग उनके साथ नहीं है। इस वजह से अनर्गल आरोप लगाकर छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बजरंग का गदा भ्रष्टाचार के सिर पर पड़ेगा।

सीएम ने ट्वीट भी किया – 2024 में नफरत हारेगी, भारत जुड़ेगा  

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर ट्वीट करते हुए कहा कि बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी बीजेपी की हो रही हार। भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा, नफरत हारेगी। 

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!