द सीजी न्यूज
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यसमिति की बैठक में विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पांडेय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर तीखे आरोप लगाए। पांडेय ने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने कई चुनावी वादे किये थे जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया है। बैठक में विशेष जनसंपर्क अभियान के सहसंयोजक दयावंत बांधे, लोकसभा सांसद विजय बघेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विशेष जनसंपर्क अभियान व अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा की है, उससे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ। जब यह कार्यक्रम सबसे पहली बार 2015 में शुरू किया गया, तब लोगों ने इसे हल्के में लिया, लेकिन आज लोगों में जागरूकता आई है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार दंभ भरती है कि हम 96 लाख टन धान की खरीदी करते हैं। सच ये है कि इतने धान की खरीदी नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने की है।
कांग्रेस पार्टी ने 2018 में चुनाव घोषणा पत्र में ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को चार गैस सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया था। अभी तक उन्होंने एक भी सिलेंडर नहीं दिया। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं को प्रति साल 3000 करोड़ रुपए देने का वादा किया, लेकिन 4 साल खत्म होने पर इनकी कुम्भकर्णी नींद खुली और बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत की। शराबबंदी का वादा किया था लेकिन प्रदेश के मुखिया के क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ता शराब भट्टी का विरोध करने पहुंचे तो प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लूट की धारा लगाते हुए जेल भेज दिया गया। सजा काटने वाले छत्तीसगढ़िया और प्रदेश में शराब घोटाला करने वाला अनवर ढेबर और ना जाने कितने दीगर प्रांत के लोग।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में हार से उबरते हुए लोकसभा चुनाव में इतिहास रचा और लोकसभा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। अब दोबारा अवसर आ चुका है। आगामी 2023 और 2024 का चुनाव जीतने के लिए वापस मैदान में उतरना है। सभी कार्यकर्ता तत्परता पार्टी को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सह संयोजक दयावंत बांधे ने क्रमबद्ध तरीके से 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रम का विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और आभार प्रदर्शन धमधा मंडल अध्यक्ष रोहित राजपूत ने किया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, संसदीय सचिव एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, जागेश्वर साहू, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू , जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित राजपूत उपस्थित रहे।
बैठक में दिलीप साहू, कांतिलाल जैन, अमिता बंजारे, रोहित साहू, मनोज सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, जितेंद्र सिंह राजपूत, अजय तिवारी, प्रीतपाल बेलचंदन, डॉ. शरदचंद्र अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, गजेंद्र यादव, जीत हेमचंद यादव, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, चंद्रप्रकाश मांडले, विनायक ताम्रकार, रूप सिंह सिन्हा, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, देवेंद्र सिंह चंदेल, मनोज अग्रवाल, पोषण साहू, संजय शुक्ला, मुकेश सोनकर, मनोज शर्मा, हिमा साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
