Breaking News

भाजपा संगठन की सक्रियता बढ़ी : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव 24 मई को दुर्ग आएंगे

  • विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय भी लेंगे पृथक बैठक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में 24 मई बुधवार को दोपहर 2 बजे विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पांडेय और सहसंयोजक दयावंत बांधे द्वारा लोकसभा स्तरीय बैठक ली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दुर्ग लोकसभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विशेष जनसंपर्क का अभियान 30 मई से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। 24 मई को दोपहर 2 बजे से होने वाली बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, छाया विधायक, विधानसभा के प्रभारी व विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक सहित टोली के सदस्य शामिल होंगे। शाम 4 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव दुर्ग लोकसभा के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए मुक्त संवाद करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान की बैठक हेतु अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए समस्त आम कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!