द सीजी न्यूज
दुर्ग रेल्वे स्टेशन को स्मार्ट स्टेशन बनाने करीब 500 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। रेलवे ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। प्रोजेक्ट के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। दुर्ग के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि दुर्ग रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां पर आवश्यकतानुसार कार्य कराए जाएंगे।
आम जनता को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने स्टेशन पहुंचे विधायक अरुण वोरा को स्टेशन मास्टर जे. प्रधान व कार्मिशियल इंस्पेक्टर विद्या सागर ने इन प्रस्तावों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नई स्टेशन बिल्डिंग व सर्विस बिल्डिंग के साथ ही मल्टी पार्किंग, पटरीपार एरिया में टिकिट घर, लिफ्ट, स्टाफ क्वार्टर, वेटिंग रूम और बेहतर सूचना प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं का निर्माण किया जाएगा।
पुरानी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। बुजुर्गो, महिलाओं व दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान देते हुए कार्य कराए जाएंगे। स्थानीय व सांस्कृतिक कला से सुुसज्जित व सौदर्यीकरण के कार्यों पर विशेष फोकस किया जाएगा। वोरा ने कहा कि प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर दुर्ग जिले की लगभग 10 लाख आबादी के लिए नई सुविधाओं की शुरूआत होगी जिससे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में भी मेट्रो सिटी में बने एयरपोर्ट की तरह स्मार्ट रेल्वे स्टेशन की सुविधा मिल सकेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

