एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनॉमस कॉलेज रैकिंग 2023-24 में छत्तीसगढ़ के 6 कॉलेज को टॉप 100 में जगह मिली है। इस रैकिंग में शासकीय वी.वाय.टी महाविद्यालय दुर्ग टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है। इस कॉलेज को 9वीं रैंक मिली है।
एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनमस कॉलेज रैकिंग में छत्तीसगढ़ के जिन कॉलेजों को पहले सौ स्थान में रैंकिंग मिली है उनमें शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर को 14 वीं, ई राघवेंन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय को 19 वीं, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव को 34 वीं, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर को 42 वीं एवं शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को 54 वीं रैंक प्राप्त हुई है।
एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा 12 वीं कक्षा के बाद छात्रों को कॉलेज के चयन करने में सुविधा के लिए रैंकिंग जारी की जाती है। रैंकिंग जारी करने के लिए फैकल्टी के कम्पीटेंश, वेल्फेयर एंव डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर फैसलिटी कैरीकुलम और पैडागोजी, प्लेसमेंट और लीडरशिप गवरनेंस क्वालिटी के मूल्यांकन को आधार बनाया जाता है।
ब्रेकिंग : एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनॉमस कॉलेज रैकिंग में छत्तीसगढ़ के 6 कॉलेज टॉप 100 में : साइंस कॉलेज दुर्ग को मिली 9 वीं रैंक
द सीजी न्यूज
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
