- गंगा-जमनी तहजीब की मिसाल बनेगा महोत्सव
द सीजी न्यूज
रायगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी वर्गों के लोग आयोजन को सफल बनाने भागीदारी के लिए पहल कर रहे हैं। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समुदाय जुटे हुए हैं। मुस्लिम समुदाय यहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत शर्बत ए मोहब्बत से करेगा। भीषण गर्मी में लोगों के गले तर करने यह पेशकश की जाएगी।
रायगढ़ के शेख सलीम नियारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 से 3 जून तक भव्य रामायण महोत्सव के आयोजन में मुस्लिम समाज प्रदेश और जिले से आने वाले आगंतुकों का स्वागत शर्बत-ए-मोहब्बत से करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए फक्र की बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के लिए कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ को चुना है।
रायगढ़ में सब मिलकर रहते हैं। सुखदुख में साझीदारी करते हैं। इन सुंदर सरोकारों ने ही रायगढ़ को संस्कारधानी बनाया है। 3 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में श्रीराम के चरित स्मरण से संस्कारधानी की यह परंपरा और मजबूत होकर उभरने वाली है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal