- कुम्हारी के हृदय स्थल पर नगरवासियों को मिलेगा भव्य मनोरंजन स्थल’
द सीजी न्यूज
दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 30 मई को नगर पालिका परिषद कुम्हारी में बड़े तरिया और विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री नगरवासियों को कुल 174 करोड़ 45 लाख के विकास कार्याें की सौगात देंगे। कुल 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्याे का लोकार्पण किया जाएगा और 129 करोड़ से अधिक लागत के कार्याे का भूमिपूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में परिवहन, आवास व पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर व उपाध्यक्ष के. रवि कुमार, लोक निर्माण विभाग प्रभारी मनहरण यादव, नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के समस्त पार्षद व एल्डरमेन और अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति देंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
