Breaking News

ढाबा ग्राम में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) स्थापित : गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में रिव नैक टी शर्ट, पोलो टी शर्ट, स्पोर्ट्स और नॉर्मल बनियान का होगा उत्पादन

  • लगभग 150 युवाओं को ढाबा रीपा केंद्र से रोजगार के अवसर
  • उत्पादन की बिक्री रेवर्साे व एसिसेंट कोर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ किया गया अनुबंध

द सीजी न्यूज

दुर्ग / दुर्ग विकासखंड के ढाबा गांव में 4 एकड़ क्षेत्र में 2 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की स्थापना की गई है। रीपा के अंतर्गत गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित किया गया है। रीपा केंद्र में रिव नैक टी शर्ट, पोलो टी शर्ट, स्पोर्ट्स और नॉर्मल बनियान का उत्पादन होगा। क्षेत्र की मांग के अनुरूप निकट भविष्य में गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में नए उत्पादों को भी स्थान दिया जाएगा। इस यूनिट से आसपास के क्षेत्र में कुल 150 लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

रीपा में 2 डोमशेड, शौचालय-2 (महिला/पुरुष), एप्रोच रोड, चारों ओर बाउंड्रीवाल, घेरा और मुख्य द्वार का निर्माण किया गया है। रीपा के अंदर बैंकिंग सुविधा हेतु क्योस्क, इंटरनेट सुविधा हेतु वाईफाई कनेक्शन राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क का निर्माण किया गया है। रीपा परिसर के मध्य महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

इस उद्यम के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा रेवर्साे व एसिसेंट कोर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ अनुबंध भी किया गया है। इससे बनने वाले उत्पादों को शासकीय विभागों में भी सप्लाई किया जा रहा है ताकि उत्पाद की खपत को सुनिश्चित कर कार्य कर रहे श्रमिकों को रोज़गार की गारंटी प्रदान कर उनके भविष्य को आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर और समृद्ध बनाया जा सके।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!