द सीजी न्यूज
दुर्ग / भाजपा पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 3 और 4 में पेयजल संकट की शिकायत करते हुए कई बार प्रदर्शन की चेतावनी दी है। आज महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। यहां कई घरों में नल से पानी बहकर बर्बाद होने का सीन देखकर टोंटी लगाने के निर्देश दिये गए। कई घरों में पानी का प्रेशर कम होने की जानकारी मिलने पर महापौर और कमिश्नर ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
सुबह नल खुलने के समय गयानगर और राजीव नगर का निरीक्षण करते हुए महापौर व निगम कमिश्नर ने पानी सप्लाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिये। गयानगर मुक्तिधाम के आसपास दर्जनों घरों में जाकर लोगों से रूबरू होकर पानी के प्रेशर के बारे में भी पूछा। कुछ घरों में पानी का प्रेशर कम होने पर उन्होंने अधिकारियों को पानी के प्रेशर की समस्या का निराकरण शीघ्र करने कहा।
निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने कुछ जगहों पर पानी व्यर्थ बहने पर नलों में टोंटी लगाने कहा। निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, दीपक साहू, गयानगर वार्ड पार्षद लीना देवांगन, पार्षद नरेंद्र बंजारे, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद रहे।
गौरवपथ पर नाली निर्माण शीघ्र करने कहा
महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गौरव पथ के किनारे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गौरवपथ के सभी निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नालियो की सतह से सफाई, सड़क किनारे व नालियों में उगी घांस व झाड़ियों की सफाई, कचरे का उठाव व परिवहन सहित अन्य सफाई कार्यों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिये गए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
