Breaking News

10 एकड़ एरिया में अवैध प्लाटिंग पर लगाम कसने नगर निगम ने चलाया बुलडोजर : निर्माण सामग्री जब्त

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई प्रशासन ने फिर एक बार अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने की कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर वैशाली नगर की जोन आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग रोकने कार्रवाई की। वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 एरिया में नकटा तालाब के पास नाले से लगे एरिया में अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलने पर जेसीबी और डंपर की मदद से 1 ट्रिप गिट्टी व रेत जप्त किया गया। अवैध प्लाटिंग के लिए गिट्टी और रेत को डंप किया गया था।

लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की तैयारी चल रही थी। अवैध प्लाटिंग के लिए बनाए गए मार्ग संरचना को निगम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। अवैध प्लाटिंग के लिए चूना मार्किंग कर प्लॉट कटिंग व मुरूम से प्लॉट को समतल बनाने का काम किया जा रहा था। चूना मार्किंग, मुरूम व पोल को जेसीबी ने हटा दिया गया। भूमि स्वामी की जानकारी राजस्व विभाग से लेने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इसके बगल में हो रही अवैध प्लाटिंग के मामले में निगम प्रशासन ने पूर्व में एफआईआर दर्ज कराई है। आज हुई कार्यवाही के दौरान वैशाली नगर की जोन आयुक्त येशा लहरें, कार्यपालन अभियंता अमरेश कुमार लोहिया, सहायक राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, स्वच्छता विभाग के कर्मचारी अंजनी सिंह और राजस्व विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!