Breaking News

विधायक, महापौर ने नागरिकों से अपील की : आओ लगाएं एक पौधा कार्यक्रम में निभाएं भागीदारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम द्वारा  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने आओ लगाएं एक पौधा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 5 जून को सुबह 10 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग पर पौधरोपण महाअभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा के अलावा सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, पत्रकारों के अलावा नागरिकगण हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर पौधों को संरक्षित व सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया जाएगा। निगम प्रशासन ने पौधरोपण कार्यक्रम में समस्त गणमान्य लोगों से अनुरोध किया है कि शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं। संयुक्त अपील में कहा गया है कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। यह तभी संभव है जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधे रोपित करेंगे। शहर को हरा भरा बनाने में हम सब अपनी भागीदारी निभाएं। शहर को प्रदूषण से मुक्त कर हरा-भरा बनाने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने से हमारा शहर हरा भरा रहेगा। 

Check Also

देवघर यात्रा पर रवाना हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन

उत्तरवाहिनी गंगा तट से जल लेकर 105 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी करेंगे THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!