- कांग्रेस की नाकामियों और वादाखिलाफी का विरोध आक्रामकता से करेंगे – सरोज पाण्डेय
- बूथ स्तर के कार्यकर्ता की सक्रियता से जीतेंगे चुनाव – राजीव अग्रवाल
द सीजी न्यूज
दुर्ग शहर विधानसभा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें दुर्ग संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी दिनों में दुर्ग विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारी के लिए कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का आगामी दिनों में दुर्ग जिले में प्रवास होगा, जिसमें एक बड़ी आमसभा भी होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा और लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां करना होगा। शक्ति केंद्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन भी करना होगा, ताकि हमारी बूथ संरचना का भी सत्यापन हो सके। शक्ति केंद्र में प्रवास करना सभी कार्यकर्ताओं के लिये आवश्यक है।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि कहीं ना कहीं संगठनात्मक रूप से पार्टी बेहद मजबूत है। प्रदेश कांग्रेस सरकार और दुर्ग शहर विधायक के खिलाफ आक्रामक होना होगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर अब हमें सोशल मीडिया और मीडिया में पूरी ताकत से उतरना होगा। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रहार तेज करना होगा। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा भाजपा सरकार के पुराने कामों पर भी अपना लेबल लगाकर खुलेआम झूठी वाहवाही लेते हैं, इसका पर्दाफाश करना है।
दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के समस्त कार्यक्रम सफलता के साथ संपादित हो रहे हैं। अब हमें जमीनी स्तर पर बनी मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर की समितियों का सत्यापन करना होगा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए गांव-गांव से छोटे-बड़े व्यापारियों को आमंत्रित कर 14 जून को पृथ्वी पैलेस में आमंत्रित करना है। समाज के युवा, किसान, महिला, मजदूर, पूर्व सैनिक, व्यापारी सभी वर्ग को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जोड़ने की मुहिम चलाएं।
विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम हेतु दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर ने विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसके संपादन हेतु दायित्व निर्धारण की घोषणा की। बैठक में विनायक नातू, के एस चौहान, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, आशीष निंमजे, दीपक चोपडा, मनोज मिश्रा, विनोद अरोरा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, गजेंद्र यादव, सुरेंद्र पाटनी, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, जीत हेमचंद यादव, विनायक ताम्रकार, साजन जोसफ, नितेश साहू उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

