Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आएंगे : जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने भाजपा नेताओं ने बनाई रणनीति

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग आएंगे। गृहमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी गंभीरता के साथ सक्रिय हो गए हैं।

सोमवार को दुर्ग और भिलाई संगठन जिला के प्रमुख नेताओं ने अमित शाह के आगमन को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में विचार विमर्श किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी , विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री द्वय ललित चंद्राकर व सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा महामंत्री द्वय योगेंद्र सिंह व प्रेम लाल साहू ने अमित शाह के प्रवास और कार्यक्रम संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन पर विशाल जनसभा का आयोजन करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया है।  जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मौजूद नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिए।

संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर विशाल जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने संभाग स्तरीय बैठक आगामी 10 जून को सुबह 11 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में होगी। इसमें सांसद, विधायक, पूर्व सांसद /विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा प्रभारी – सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री, विधानसभाओं के प्रभारी, ज़िला समन्वय सीमिति के सदस्य, पूर्व महापौर, वर्तमान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संभाग में निवासरत निगम / मण्डल /आयोग के पूर्व अध्यक्ष-पूर्व उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!