Breaking News

70 हजार राशनकार्ड हितग्राहियों का होगा केवाईसी अपडेट : शिविर लगाकर किया जाएगा वेरीफिकेशन : वोरा

द सीजी न्यूज

खाद्य विभाग द्वारा 30 जून तक सभी राशन कार्डधारियों के सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाएगा। आम जनता को केवायसी प्रमाणित कराने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय उचित मूल्य के दुकानदारों को राशन बांटने के साथ ही ई-पास सिस्टम से शहर के 74 दुकानों में 70 हजार हितग्राहियों का आधार फीड के साथ बॉयो मेट्रिक्स वेरीफिकेशन करना है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के वार्ड दौरे के दौरान राशन दुकान में कार्डधारियों ने शिकायत करते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का थम्ब इम्प्रेशन नहीं मिल रहा है।

राशन दुकानों में दुकानदारों द्वारा ई-केवाईसी कराने में काफी समय लग रहा है। वोरा ने खाद्य अधिकारी सीपी दीपांकर से चर्चा कर कहा कि वार्डो में राशन दुकानदारों को पार्षदों से संपर्क कर सर्वसुविधायुक्त स्थलों पर शिविर लगाने की व्यवस्था की जाए और इस कार्य को पूरा किया जाए। ताकि, आम जनता को परिवार सहित वेरीफिकेशन कराने में आसानी हो।

खाद्य अधिकारी ने तत्काल राशन दुकानदारों को राशन वितरण के बाद सुविधायुक्त स्थलों पर उचित व्यवस्था के साथ शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। राशन दुकानों के निरीक्षण के दौरान वोरा के साथ एमआईसी सदस्य शंकर ठाकुर, राजेश शर्मा, राजकुमार वर्मा, कन्या ढीमर, नजहत परवीन, एमन साहू, राजकुमार साहू मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!