हज 2023 के लिए आज नागपुर के अंतरराष्ट्रीय विमानतल से फ्लायनास की फ्लाइट नंबर एक्स वाए 5578 से राज्य के 297 हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज के लिए रवाना हुआ। हज हाउस नागपुर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज यात्रियों से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की की दुआ करने कहा गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाफिज खान, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मोहम्मद शाहिद ने उपस्थित होकर प्रदेश के हज यात्रियों को यात्रा की दिली मुबारक बाद दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन, हज कमेटी सदस्य मौलाना कारी अशफाक अंजुम, मौलाना कारी इमरान अशरफी, मोहम्मद इमरान, अब्दुल रज्जाक खान, डॉ. रुबीना अल्वी, लुतरा शरीफ दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अकबर बख्सी, मोहम्मद रियाज, अब्दुल इमरान, जावेद नाना, अब्दुल कय्यूम, असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद यूसुफ, सलीम अशरफी, मोहम्मद हुसैन मलकानी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
