Breaking News

जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया की सेवा समाप्त

द सीजी न्यूज

कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी (संविदा) श्रीमती रीना लारिया की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रतिज्ञा विकास संस्थान दुर्ग द्वारा जिला मुख्यालय कांकेर में संचालित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण संस्था के विरुद्ध बच्चों के साथ यातना और दुर्व्यवहार की शिकायत पाए जाने पर संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 4 जून 2023 को दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण में संस्था के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की पुष्टि हुई। घटना के संबंध में जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में रीना लारिया के कथन अनुसार विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण संस्था में बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी होने की स्वीकारोक्ति है। उसके बावजूद भी कार्रवाई हेतु वरिष्ठतम अधिकारियों को सूचित न करना उसके पदीय दायित्वों को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करता है। घटना के संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में रीना लारिया द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया और उनके द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया (संविदा) के विरुद्ध 30 मई 2023 को भी एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस सम्बन्ध में 5 जून 2023 को कार्यालय मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ शासन से भी जांच के लिए पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें दर्ज शिकायत के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के पूर्व कर्मचारी (संविदा) द्वारा तत्कालीन पद से त्याग पत्र देने के बाद भी वर्ष 2022-23  का कार्यालयीन  रोकड़-बही का संधारण किया गया है। शिकायत के सन्दर्भ में कलेक्टर कार्यालय द्वारा जांच समिति बनाई गई थी। समिति से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में रीना लारिया और पूर्व कर्मचारी (संविदा) द्वारा दिये गये कथनों से शिकायत की पुष्टि होती है। इन कारणों से रीना लारिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (संविदा) की सेवाएं कलेक्टर द्वारा समाप्त कर दी गई है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!