Breaking News

छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू होगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

  • मुख्य सचिव को दिए निर्देश – समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्ययोजना करे प्रस्तुत
  • एन.जी.ओ., सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का प्राप्त किया जाए सक्रिय सहयोग

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए देश में नशा मुक्ति हेतु कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों और संस्थाओं से आवश्यक रूप से परामर्श किया जाए। समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करे।

उन्होंने कहा है कि अभियान में शासकीय प्रयासों के साथ ही एन.जी.ओ., सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग लिया जाए। नशे के लिए लोगों द्वारा गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखू, तंबाकू, शराब, गुटका, धूम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का सेवन किया जाता है। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है और छत्तीसगढ़ सरकार भी इसे रोकने का प्रयास कर रही है। जब तक इस अभियान को जनमानस से नहीं जोड़ेंगे, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो पाएगा।

सीएम ने कहा कि नशामुक्ति के लिए बड़ा जन-जागरण अभियान आरंभ किया जाए। उच्चतर माध्यमिक शालाओं, महाविद्यालयों और  विश्वविद्यालयों के छात्रों में जागरूकता हेतु सेमीनार आयोजन किए जाएं। शासकीय प्रयासों के साथ ही एन.जी.ओ. सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करे। इस हेतु देश में नशा मुक्ति हेतु कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों और संस्थाओं से अवश्य परामर्श किया जाए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!