द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिकोला तालाब, लुचकी तालाब और पोलसाय पारा तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य करने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज भूमिपूजन किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, निगम सभापति राजेंश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, शंकर ठाकुर, मनीष बघेल, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फत्ते भाटिया, कार्यपालन अभियंता आरके पांडे, मोहित मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक अरुण वोरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में आम जनता की मांग के अनुरूप विकास के कार्य कराए जा रहे है। दुर्ग नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यों के लिए शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि विकास कार्य मनमाने तरीके से न करें और कार्ययोजना बनाकर क्षेत्रवासियों की सुविधा के अनुसार उच्च गुणवक्ता के साथ कार्य करें।
चिखली में विभिन्न सामुदायिक भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। महापौर ने बताया कि तालाब सौंदर्यीकरण के तहत स्टोन, पीचिंग, पाथवे, रैलिंग आदि लगाकर वृक्षारोपण किया जाएगा और मुंडन स्थल का उन्नयन भी किया जाएगा। इस दौरान पोलसाय पारा तालाब की सफाई भी विधायक व महापौर ने की। शुक्रवार को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव द्वारा माता तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन और शीतला तालाब पोटियाकला के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

