द सीजी न्यूज
दुर्ग / दुर्ग जिले के पाटन में आज तहसील स्तरीय सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। सीएम के मुख्य आतिथ्य में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित में लगातार काम कर रही है। यहां के सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सन्त बाबा गुरु घासी दास के संदेश को समाज के लोग आत्मसात कर समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर विकासखंड में मॉडल जैत खाम बनवाने की घोषणा की। उन्होंने शासन की योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित होने के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व समाज के लोग उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


