Breaking News

नियमितीकरण के आवेदन पेंडिंग होने पर संभागायुक्त ने जताई नाराजगी

  • वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने कृषकों को प्रेरित करने दिये निर्देश
  • बारिश के पूर्व नालियों की सफाई करने निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

दुर्ग /आज संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी नगरीय निकायों में भवन नियमितीकरण, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, गोधन न्याय योजना, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना, अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क और मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बारिश में होने वाली समस्याओं के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

भवन नियमितीकरण के तहत संभाग में कुल 4721 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 2178 जिला समिति को भेजे गए हैं। इसमें से 1408 प्रकरणों का निराकरण जिला समितियों द्वारा किया गया है। लंबित आवेदनों की संख्या 2549 होने पर संभागायुक्त ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन तथा नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों और नगर निगम के आयुक्तों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा आवेदन नगर निगम भिलाई में 2087,  दुर्ग में 669, रिसाली में 359, भिलाई चरोदा में 491 प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक राशि 8 करोड़ 41 लाख नगर निगम भिलाई में जमा होने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत संभाग में कुल 67381 आवासों की स्वीकृति के विरुद्ध 39259 आवास पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई। सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया कि अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करें।

नगरीय निकायों में सबसे ज्यादा आवास भिलाई चरोदा में 6548, भिलाई में 4684, दुर्ग में 3197, रिसाली में 1848, राजनांदगांव में 9125 आवास स्वीकृत हुए हैं। गोधन न्याय योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगरीय निकायों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट की मात्रा 424717 क्विंंटल है, जिसे खरीफ सीजन में उपयोग सुनिश्चित करने कहा गया। बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि नगर निगम राजनांदगांव में ज्यादा मात्रा में कंपोस्ट बचा है। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा के दौरान बताया गया कि संभाग में कुल 50 मेडिकल स्टोर्स में दवाइयां पर्याप्त उपलब्ध है। सबसे ज्यादा नगर पालिका बालोद में 73 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। औसतन 50 से 60 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
बैठक में लोकेश्वर साहू संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, एआर टंडन उपायुक्त राजस्व, संयुक्त संचालक कृषि, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग, अभिषेक गुप्ता, आयुक्त नगर निगम राजनांदगांव, आशीष देवांगन आयुक्त नगर निगम रिसाली, अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!