Breaking News

पीसीसीएफ से ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की : राज्य में वन संवर्धन और विकास के कार्यों की जानकारी ली

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव से शैक्षणिक भ्रमण पर आए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने अरण्य भवन नवा रायपुर में सौजन्य भेंट की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को सौजन्य भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न रोजगारमूलक और वन संरक्षण, संवर्धन व विकास संवंधित कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) प्रदान के द्वारा 12 जून से 17 जून तक शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें प्रशिक्षु अधिकारी श्रेयश अग्रवाल मध्यप्रदेश संवर्ग, योगेंद्र सिंह महाराष्ट्र संवर्ग और प्रफुल्ल अग्रवाल केरल संवर्ग के 2021 बैच के परिवीक्षाधीन भारतीय वन सेवा के अधिकारी शामिल हैं।

शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत प्रशिक्षु अधिकारी, वन, जैव विविधता, वन्य प्राणी, जलवायु परिवर्तन, वनांचल के आदिवासी और अन्य ग्रामीणों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं से समन्वय स्थापित करते हुए गैर सरकारी संस्थान प्रदान द्वारा किये जा रहे कार्यों का अध्ययन एवं अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठन प्रदान के प्रतिनिधि आशुतोष नंदा उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!