Breaking News

भर्ती के नाम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित : वन विभाग ने दर्ज कराई एफ.आई.आर

  • वन मंत्री अकबर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
  • प्रतिभागियों को भ्रामक अफवाहों से सावधान रहने की अपील

द सीजी न्यूज

वन विभाग में भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक वीडियो से अभ्यर्थियों को सावधान रहने की अपील की गई है। वन विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को आश्वस्त किया गया है कि वनरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के फिजिकल परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से होगी। परीक्षा के आधार पर वनरक्षक का अंतिम चयन किया जाएगा।

सोशल मीडिया में वन रक्षक भर्ती के संबंध में भ्रामक खबर के संज्ञान में आने पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर वनमंडल रायपुर द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी ने इस संबंध में तेलीबांधा रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। वन विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक अफवाहों और असामाजिक तत्वों की कूटरचना में झांसे में न आने की अपील भी की गई है। ऐसे समस्त भ्रामक अफवाहों और जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने कहा गया है।

गौरतलब है कि वनरक्षक पद पर मंगलम सर्विसेस शुभम कारपोरेट द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने की बात बोलकर रकम की मांग किये जाने संबंधी भ्रामक वीडियों सोशल मीडिया में 15 जून 2023 से प्रसारित हो रहा था। इसी संबंध में वन मंत्री ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!