द सीजी न्यूज
दुर्ग। शहर में नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने डेढ़ करोड़ की लागत से धमधानाका अण्डरब्रिज से अग्रसेन चौक और पद्मनाभपुर कालोनी में मिनी स्टेडियम के आसपास, जनता मार्केट व एलआईजी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज इन क्षेत्रों में सड़क डामरीकरण का काम शुरू कराया। वोरा ने कहा कि आवागमन में होने वाली दिक्कतों को दूर करने शहर के सभी 60 वार्डों की सड़कों की हालत सुधारी जा रही है।
डामरीकरण प्रारंभ होने पर नागरिकों ने वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। वोरा ने निगम अधिकारियों को विकास कार्यो की गुणवत्ता का ध्यान रखने कहा है। धूलमुक्त शहर बनाने की दिशा में पेवर ब्लाक का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। बैंडमिंटन की अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी आयुषी कश्यप ने शहर का गौरव बढ़ाया है। खेल सुविधा बढ़ाने के लिए शहर में 30 स्थानों पर बैंडमिंटन कोर्ट का निर्माण जल्द प्रारंभ किया जाएगा।
राशन दुकानों में वेरीफिकेशन कराने बढ़ाई समयसीमा
राशन कार्डधारियों के सभी सदस्यों का केवाईसी किया जाना आवश्यक है। भीषण गर्मी में जनता को केवायसी कराने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार सर्वर डाउन होने की शिकायत कार्डधारियों ने विधायक अरुण वोरा से की। वोरा ने खाद्य अधिकारी सीपी दीपांकर से चर्चा की। खाद्य अधिकारी ने कहा कि 30 जून तक वेरीफिकेशन कराने की समयसीमा बढ़ाई जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
