Breaking News

निधन की खबर अफवाह … विधायक विद्यारतन भसीन का इलाज जारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन की हालत काफी गंभीर है। 75 वर्षीय भसीन का इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। आज दोपहर बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई। उनके निधन की खबर फैल गई। सीएमओ ने भी ट्वीट कर दिया, हालांकि बाद में ये खबर अफवाह निकली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी गंभीर हालत पर ट्वीट कर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि विधायक विद्यारतन भसीन की हालत काफी नाजुक है, वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दे, हम ऐसी कामना करते हैं।

द सीजी न्यूज में विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर प्रकाशित हो गई। इसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।  

Check Also

छत्तीसगढ़ में एस.आई.आर के दौरान बड़े पैमाने पर हुआ फॉर्म-7 का दुरूपयोग

मतदाताओं के नाम फ़र्ज़ी तरीके से कटवाने पर 1 साल तक की जेल या जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!