Breaking News

स्व. विद्यारतन भसीन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे वोरा

द सीजी न्यूज

वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वोरा ने आज स्व. विद्यारतन भसीन के निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वोरा ने कहा कि विधायक विद्यारतन भसीन से उनका हमेशा आत्मीय संबंध रहा। उनका व्यवहार काफी अच्छा था और वे दलगत राजनीति से हटकर बातचीत करते थे। वे विधानसभा में सजगता से सक्रिय होकर हिस्सा लेते थे। वोरा ने कहा कि भिलाई के विकास के लिए उन्होंने काफी कार्य किया। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।    

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!