Breaking News

दूसरे दिन भी लगातार हो रही बारिश : वोरा ने अधिकारियों को अलर्ट रहने कहा : बारिश के कारण जलभराव होने पर तत्काल करें पानी निकासी के इंतजाम

द सीजी न्यूज

रविवार को शुरू हुई रिमझिम बारिश आज लगातार दूसरे दिन भी जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने निगम कमिश्नर सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि बारिश के मद्देनजर तत्काल जलभराव की समस्या का निराकरण करें। पानी निकासी की व्यवस्था फौरन होनी चाहिए। वोरा ने नगर निगम समेत आपदा प्रबंधन दस्ते से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को तेज बारिश होने पर जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल निकासी के इंतजाम करने कहा है।

वोरा ने कहा कि नागरिकों के घर पर पानी भरने की नौबत आने पर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने जुट जाएं। नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखें और आसपास के इलाकों में पानी भरने या बाढ़ जैसे हालात होने पर तत्काल आपदा प्रबंधन की चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। नदी, नालों और तालाबों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये जाएं। नगर निगम, जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन टीम के बीच समन्वय होना जरूरी है। कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के आधार पर फौरन समस्या का समाधान किया जाए।

तेज बारिश होने पर स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखना आवश्यक है। जलभराव वाले इलाकों में पानी निकासी के लिए नगर निगम की टीम के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम 24 घंटे अलर्ट रहे, ताकि नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वोरा ने कहा कि नागरिकों को तत्काल राहत देने के उपाय किये जाएं। इसके लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!