Breaking News

छत्तीसगढ़ के मशहूर यू ट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत : CM बघेल ने जताया दुख

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के फेमस यू ट्यूबर व कॉमेडियन देवराज पटेल की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। देवराज कॉमेडी वीडियो शूट करने जा रहे थे, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कॉमेडियन देवराज पटेल की मौत हो गई। ‘दिल से बुरा लगता है’ डायलॉग से देशभर में वायरल हुए देवराज पटेल की मौत से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर देवराज पटेल के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!