Breaking News

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में हो रहा था हल्ला : बिन बुलाए पहुंच गए थे कई कांग्रेसी : संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन ने जमकर फटकारा

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सीएम भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

प्रशिक्षण शिविर में दुर्ग जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन पहुंचे

कांग्रेस के बूथ प्रशिक्षण शिविर में आज जमकर अव्यवस्था देखने मिली। निजी मांगलिक प्रांगण में प्रशिक्षण के दौरान कई कांग्रेस नेता प्रशिक्षण हॉल के बाहर गपशप करते रहे। कई लोग महापौर या एमआईसी मेंबर न बन पाने की भड़ास निकालते रहे। उन्होंने ट्रेनिंग में बताई जा रही जानकारी को सुनने-समझने की जरूरत नहीं समझी।

प्रशिक्षण शिविर में केवल बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारियों को बुलाया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे कांग्रेसी भी पहुंच गए जिन्हें बुलाया नहीं गया था। हालत ये रही कि प्रशिक्षण दे रहे इरफान खान की बातें भी लोग अनसुना कर रहे थे। हॉल के भीतर लगातार हो-हल्ला बढ़ते देख दुर्ग कांग्रेस संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन भड़क गए। उन्होंने माईक हाथ में लेकर शोर न मचाने की सख्त हिदायत दी।

देवांगन ने सवाल किया कि कितने बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी आए हैं? जिन्हें बुलाया नहीं गया था, उनकी मौजूदगी पर भी गिरीश देवांगन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आ गए हो तो कम से कम शांत रहो। हल्ला न करने की सख्त हिदायत के बाद कांग्रेसी शांत हुए।

भूपेश पर है प्रदेश की जनता को भरपूर भरोसा: विधायक वोरा
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के मार्गदर्शन में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार लाने का संकल्प लिया। बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमे जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस को जीत दिलाने की जिम्मेदारी हर एक कार्यकर्ता की है। जनता कांग्रेस के साथ है। कार्यकर्ताओं में उससे कई गुना अधिक मनोबल और आत्मविश्वास है।
विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राज्य ने कांग्रेस सरकार आने के बाद ही वास्तविक विकास देखा है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरपूर भरोसा है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार के साथ ही गरीब मजदूर और किसान कल्याण के अभूतपूर्व कार्य विगत साढ़े चार वर्षों में किए गए हैं। शहरी अधोसंरचना के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था व छत्तीसगढ़ के पुरखों की परंपरा को संजोने का कार्य सरकार लगातार कर रही है। मतदाताओं का आशीर्वाद फिर से कांग्रेस को प्राप्त होगा और इस बार पहले से अधिक सीटें प्राप्त होगी।
प्रशिक्षण शिविर में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, युंका महासचिव संदीप वोरा, गौरव उमरे, नगर निगम के सभी पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!