द सीजी न्यूज
दुर्ग नगर निगम में टेंडर को लेकर चल रही भर्राशाही के नित नए किस्से सामने आ रहे हैं। डीएमएफ से 20 लाख की लागत से आंगनबाड़ी निर्माण का टेंडर 5 जुलाई को खुलने से कई महीने पहले ही प्रिय ठेकेदार को ठेका दे दिया गया। करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया के दौरान दूसरे ठेकेदार को टेंडर फार्म भरने ही नहीं दिया गया। अब नया मामला पुलगांव वार्ड का सामने आया है।
पुलगांव वार्ड में 10 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण विधायक निधि से स्वीकृत हुआ। इस निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया। टेंडर 5 जुलाई को ओपन किया जाएगा। खास बात ये है कि नगर निगम में अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर की बंदरबांट करने वाले जिम्मेदारों ने पहले से ही अपने खासमखास ठेकेदार से यह काम शुरू करवा दिया। टेंडर फार्म केवल खास ठेकेदार को ही दिया गया। इस खास ठेकेदार द्वारा अपने सपोर्ट में दो और टेंडर भरे गए हैं। यानी टेंडर ओपन होने पर खास ठेकेदार को ही ठेका मिलना तय है। कमीशनखोरी करते हुए मनचाहे रेट पर मनचाहे ठेकेदार को टेंडर देने का पूरा खेल रचा गया।
क्या दुर्ग नगर निगम के जिम्मेदार बताएंगे कि टेंडर के महाघोटाले में किसका हाथ है ?
क्या नगरीय प्रशासन विभाग के बड़े अफसरों की शह पर यह खेल चल रहा है ?
क्या नगरीय प्रशासन मंत्री इस महाघोटाले की जांच कराएंगे ?
या करप्शन का खेल ऐसे ही चलता रहेगा ???
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

