Breaking News

भूपेश पर अमित जोगी का करारा वार : कहा – बेबी अंदर और बाहर बाबा का बवंडर, बेचारे परेशान हैं : रमन ने भी भूपेश को बड़बोला कहा

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी को लेकर हाल ही में दिये गए एक बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। भूपेश बघेल के बयान पर अमित जोगी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी भूपेश बघेल को बड़बोला करार देते हुए मानवीय मर्यादा भूलकर बयान देने का आरोप लगाया है। 

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने से भाजपा परेशान है। जोगी के कारण ही भाजपा तीन बार सत्ता में आई और भाजपा को उम्मीद थी कि इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा। लेकिन सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनने से उनका सपना टूट गया है। भूपेश ने कहा कि दूसरों के भरोसे बार-बार सरकार नहीं बनाई जा सकती।

इसके जवाब में अमित जोगी ने अपने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जोगी के कारण नहीं हारी। इसके बाद डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के बड़बोले दाऊ भूपेश बघेल मानवीय मर्यादा भूलकर आक्षेप मढ़ रहे हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदी के रूप में जोगी जी की नीतियों की हम कितनी भी आलोचना कर लें लेकिन छत्तीसगढ़ को अपने बेटे की निष्ठा पर कभी संदेह नहीं हो सकता।

इसी ट्वीट को कोट करते हुए अमित जोगी ने दूसरा ट्वीट किया जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय है। अमित जोगी ने ट्वीट किया कि एक भ्रष्ट, अयोग्य और नकलची व्यक्ति जब एक स्वर्गीय लोकप्रिय दक्ष और योग्य व्यक्ति को कोसता है तो वो अपने और अपने परिवार के संस्कार और संस्कृति का परिचय देता है। अमित जोगी इससे आगे इशारों में कहा – बेबी अंदर और बाहर बाबा का बवंडर है … बेचारे परेशान हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

अमित जोगी के बयान को सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला माना जा रहा है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!