द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सेन्ट्रल इंडिया रीजनल कांउसिल की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित सी.ए. विद्यार्थियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।
गौरतलब है कि 5 और 6 अगस्त 2023 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आईसीएआई के पदाधिकारी रवि ग्वालानी, विकास गोलछा, धवल शाह, गोपाल अग्रवाल, रवि जैन और मोहित अग्रवाल शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
