Breaking News

वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी को सुविधाजनक बनाने डीलरों से मांगे सुझाव

  • चार्टर्ड एकांउटेंट्स, औद्योगिक व व्यापारी संगठनों और जीएसटी बार एसोसिएशन ने दिये सुझाव

द सीजी न्यूज

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव

वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी को व्यापारियों व व्यावसाईयों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाने सुझाव मांगे हैं। उन्होंने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में चार्टर्ड एकांउटेंट्स, औद्योगिक व व्यापारी संगठनों और विभिन्न शहरों के जीएसटी बार एलोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में जीएसटी के प्रावधानों और इनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। सिंहदेव ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे।

उन्होंने इन सुझावों को जीएसटी परिषद की आगामी बैठक में रखने का आश्वासन दिया। वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, आयुक्त रितेश अग्रवाल, विशेष आयुक्त टी.एल. ध्रुव व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सिंहदेव ने बैठक में कहा कि राज्य के हित में हम सभी को काम करना है। राज्य शासन जीएसटी में सुधार के साथ ही ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) को मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने और इसके प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आप लोगों से सुझाव आमंत्रित हैं। करदाताओं की दिक्कतें कम की जा सके, इसके लिए वे आज प्राप्त सुझावों को जीएसटी काउंसिल की बैठक में रखेंगे।

सिंहदेव ने चर्चा में शामिल होने और सुझाव देने के लिए विभिन्न संगठनों को धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी, रायपुर लघु वनोपज व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष मुकेश ढोलकिया और उरला इंडस्ट्रियल एशोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग सहित छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ माइनर मिनरल्स एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन व विभिन्न शहरों के जीएसटी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!