Breaking News

बड़ी खबर – स्कूल में तीन छात्राओं को करंट लगा : एक छात्रा की मौत : दो अस्पताल में भर्ती

द सीजी न्यूज

बलरामपुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल के चैनल गेट में तीन छात्राओं को करंट लगा है। इसमें में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्राओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना प्राथमिक शाला लोधी की बताई जा रही है।

वाड्रफनगर जनपद पंचायत के प्राथमिक शाला लोधी में पढ़ने वाले 3 बच्चियों को करंट लगने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक पीडीएस दुकान का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम चार्ज करने के लिए कनेक्शन लिया गया था, उसी से करेंट फैल गया। घटना में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दो छात्राएं घायल है। इस हादसे की पुष्टि बीईओ रोहित जायसवाल ने की है। इस मामले में अब स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पालकों ने आक्रोश जताया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!