द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में स्व. माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया और माता बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान बिंदेश्वरी पार्क के सौंदर्यीकरण और पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने खरखरा नदी से मेन रोड टटेंगा तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा के उन्नयन की घोषणा की।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
मां को याद कर भावुक हुए सीएम : बार बार नम होती रही आंखे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान अपनी मां स्व. बिंदेश्वरी बघेल को याद करते हुए भावुक हो गए। मंच पर खड़े सीएम की आंखें भर आईं। फिर खुद को संभाला और कहा कि मां को जब भी याद करता हूं, तो कुछ बोल नहीं पाता। मां ने काफी कुछ सिखाया है।
भाजपा सरकार में चप्पल से लेकर मोबाईल खरीदी में होती रही कमीशनखोरी
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

